लाइफस्टाइल डेस्क। Helicopter Ride India – हेलीकॉप्टर से शहरों के नज़ारे देखने का मजा ही अलग है, घूमने के शौकीनों को तो एक बार इसका लुफ्त जरूर लेना चाहिए। इन शहरों में हेलीकॉप्टर सवारी बेहद फेमस हो रही है, लोग इन शहरों के अद्भुत नज़ारे देखने के लिए आते है। चलिए जानते है।
उदयपुर (Udaipur)

उदयपुर शहर में हर दिन लाखों लोग घूमने के लिए आते है, ऐसे में अगर आप भी यहां जा रहे है तो हेलीकॉप्टर से उदयपुर का अद्भुत नज़ारे देखना न भूले। हेलीकॉप्टर से आप बड़ा महल, लेक पैलेस, दिल कुश महल, सिटी पैलेस आदि जगहों को आसानी से देख सकते है। बता दे, हेलीपैड मेवाड़ हेलीपैड, रेट 12,500 रुपये प्रति व्यक्ति और समय 30 मिनट।
मुंबई (Mumbai)

मुंबई की खूबसूरती को आकाश से जरूर देखे, आपको जन्नत का अहसास होगा। हेलीकॉप्टर के द्वारा मुंबई के अद्भुत नज़ारे में आप मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ़ इंडिया, जुहू बीच और हाजी अली आदि कई जगहों को देख सकते है। बता दे , हेलीपैड पवन हंस, रेट 3200 रुपया प्रति व्यक्ति और समय 10 मिनट। (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022)
Read also: Best Monsoon Places: मानसून में बना रहे घूमने का प्लान तो ये जगहे है बेस्ट!
जयपुर (Jaipur)

जयपुर एक ऐसा शहर है जहां काफी लोग घूमने के लिए आते है, ये अद्भुत महल, सिटी पैलेसऔर झील के लिए फेमस हैं। आप जयपुर का दीदार आकाश में उड़ते हुए जरूर करे, आपकी ट्रिप यादगार हो जाएगी। हेलीपैड शाहपुर, रेट 65 हज़ार प्रति व्यक्ति और समय 1 घंटा।
इन 3 शहरों के अलावा और भी जगहों पर आप उड़ते हुए दीदार कर सकते हैं। सिक्किम, गोवा, और हैदराबाद में भी हेलीकॉप्टर राइड का लुत्फ़ ले सकते है।

