- अल्मोड़ा की जनता काफी समय से कर रही थी मांग
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में हेली सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सरकार तक पर से वार्ता कर हेली सेवा जल्द शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। लेकिन अब अल्मोड़ा के टाटिक से हेली सेवा जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह तक ट्रायल लैंडिंग किये जाने के बाद रेगुलर हेली सर्विस शुरू कर दी जाएगी।
Read also: चीन ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर साजिश की थ्योरी को नकारा, भारतीय सैन्य क्षमता पर भी उठाए सवाल
अल्मोड़ा से रेगुलर हेली सर्विस शुरू करने की मांग को पूरा करने के लिये उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथाॅरिटी और प्रशासन की टीम ने टाटिक में बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया। यूकाडा के सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठैत के अनुसार हेलीपैड पर कुछ निर्माण कार्य अभी बाकी रह गया है जिसे तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। जल्द ही यहां से रेगुलर हेली सर्विस की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। फिलहाल अल्मोड़ा से सहस्त्रधारा देहरादून और पिथौरागढ़ तक के लिए हेली सेवा शुरू की जा रही है। एक सप्ताह तक ट्रायल लैंडिंग के बाद रेगुलर सर्विस शुरू कर दी जाएगी ।इसी सप्ताह डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की टीम भी यहां पहुंच जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे, ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया मिश्रा सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Read also: अखिलेश यादव का पलटवार, यूपी के लिए अनुपयोगी है योगी सरकार
लगभग पूरा हो चुका है हैलीपोर्ट का निर्माण कार्य
गौरतलब है कि टाटिक स्थित हेलीपैड को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किया गया है। इसके निर्माण के लिए 2.20 करोड़ रुपए सरकार ने स्वीकृत किए गए थे। अब हेलीपोर्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। यात्रियों के बैठने से लेकर टिकट के लिए काउंटर आदि का भी निर्माण किया जा चुका है। हेलीपोर्ट की रंगाई-पुताई भी हो चुकी है। अभी तक बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा से देहरादून जाने के लिए लोगों को 2500 रुपए किराया देना होगा।

