केदारनाथ में भारी बर्फबारी के साथ तेज बारिश,10 फिट तक जमी बर्फ,बिजली—पानी और संचार सेवा ठप

उत्तराखंडकेदारनाथ में भारी बर्फबारी के साथ तेज बारिश,10 फिट तक जमी बर्फ,बिजली—पानी...

Date:


केदारनाथ में भारी बर्फबारी के साथ तेज बारिश,10 फिट तक जमी बर्फ,बिजली—पानी और संचार सेवा ठप

देहरादून। उत्तराखंड का मौसम इस समय काफी खतरनाक हो गया है। चारों धामों के आसपास भारी बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ से लेकर केदारनाथ तक बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। केदारनाथ (Kedarnath) के आसपास वाले ऊंचाई के इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हालात ये हैं कि घाटी के चारों ओर के क्षेत्रों में बादल गर्जना के साथ देर रात से तेज बारिश जारी है। बीते शुक्रवार को आसमान साफ रहा था और धूप भी निकली थी। लेकिन उकसे बाद से रात को केदारनाथ के इलाके में भारी बर्फबारी शुरू हुई है। जो कि अभी तक जारी है। इस इलाके में और केदारनाथ धाम के पास पहले से ही करीब 8 फिट बर्फ जमा है। अब दो से तीन फिट वर्फ और गिर गई है। जिसके बाद करीब 10—11 फिट तक बर्फ जमा हो गई है। ठंड के महीनों में बीते नवंबर से अब तक एक दर्जन से अधिक बार भारी बर्फबारी हो गई है। जिसके चलते यहां पर सभी प्रकार के पुननिर्माण नवंबर माह से ही बंद पड़े हुए हैं। इसी के साथ बिजली और पानी के अलावा संचार सेवा भी ठप पड़ी हुई हैं। केदारनाथ-गौरीकुंड (Kedarnath-Gaurikund) की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर चार से छह फिट तक बर्फ जमी हुई है।

Read also: पोस्टल बैलेट मामले से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल,कांग्रेस मुखर तो भाजपा बैंकफुट पर

वहीं अभी तक द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, गौरीकुंड, तोषी और त्रियुगीनारायण के ऊपरी जंगलों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, मयाली, जखोली में भयंकर गर्जना के साथ तेज बारिश का भी दौर जारी है। आज सुबह भी हल्के बादलों का आसमान में साया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related