Uttarakhand weather: कुमाऊं में बारिश की चेतावनी, भूस्खलन से हाइवे बंद

उत्तराखंडUttarakhand weather: कुमाऊं में बारिश की चेतावनी, भूस्खलन से हाइवे बंद

Date:

Uttarakhand weather forecast: पूरे उत्तराखंड में इस समय बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। मौसम विभाग ने छह जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं में अधिक बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के कुमाऊं में आज भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुमाऊं के इलाकों के लिए Heavy Rain का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि छह जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल मंडल के बजाय कुमाऊं मंडल में भीषण बारिश की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने से सड़क-राजमार्ग अवरुद्ध होने के आसार हैं। प्रदेश के नालों-नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। उन्होंने हिदायत दी कि बारिश के समय नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। मौसम की जानकारी लेकर यात्रा करें।

उत्तराखंड में बारिश के चलते प्रदेश में 11 हाइवे सहित कुल 126 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि प्रमुख अभियंता दीपक यादव के मुताबिक, संभावित स्थानों पर जेसीबी और भारी मशीनों को तैनात किया है। रविवार को 119 मशीनों को सड़क मार्ग खोलने के काम में लगाया था।

इनमें स्टेट हाईवे पर नौ, मुख्य जिला मार्गों पर 12, अन्य हाइवे पर पांच, ग्रामीण सड़कों में 51 और पीएमजीएसवाई सड़कों को खोलने के लिए 47 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। सड़कों को खोलने के काम पर 1259,48 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। जबकि सड़कों को पूर्ववत स्थिति में लाने के लिए 1374,68 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस मानसून में अभी तक 883 सड़कें बंद हुईं हैं। इनमें 757 सड़कों को खोल दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...