Uttarakhand Weather: दो सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने लोगों को दी चेतावनी

उत्तराखंडUttarakhand Weather: दो सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट जारी,...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में अब दो सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बारिश की आशंका है। इसी के साथ ही दूसरे अन्य जिलों में भी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। 
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ आम लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग अधिकारियों को सूचना दी गई है। वहीं दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार दूसरे दिन वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हाईवे पर बार-बार मलबा आने के चलते यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हुूआ पड़ा है। लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि जाम खुलवाने के लिए यात्रियों को मोर्चा संभालना पड़ा।

Read also: Congress President Election: कांग्रेस में दोहराने जा रहा 1997 का इतिहास, 25 साल बाद अध्यक्ष पद के होगे कई दावेदार

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जुड्डो से पांच किलोमीटर दूर स्थित झरने के पास भारी मलबा आ जाने के कारण मार्ग बंद हो गया है। जिससे सेब से लदे सैकड़ों वाहन सहित पर्यटक व क्षेत्रीय लोग फंसे हुए हैं।  रास्ता बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड ने मलबा साफ करने के लिए दोनों ओर जेसीबी लगाई थी। लेकिन बार-बार मलबा आने के कारण मार्ग खोलने में परेशानी हो रही है। मंगलवार की सुबह से 24 घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर आए मलबे को अब पूरी तरह साफ करके यातायात के लिए खोल दिया गया। लेकिन  इस दौरान दोनों और वाहनों की लंबी कतारों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related