Weather Update Today: दिल्ली और यूपी सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए अपने जिले में मौसम का हाल

नेशनलWeather Update Today: दिल्ली और यूपी सहित देश के कई राज्यों में...

Date:

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इस मानसूनी सीजन में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने आज फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आने वाले 24 घंटे में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताइ गई है। इसके अलावा यूपी, दिल्ली और बिहार में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र और राजस्थान में कई जिलों में भारी बारिश के चलते वहां पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे में गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Read also: Assam News: असम में दो गाजा तस्कर भाइयों की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त

इसके अलावा हरियाणा में कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। आज हल्के बादल छाए रहेंगे। और बूंदाबांदी हो सकती है। 31 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में, उत्तराखंड,हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। बता दें पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आज बंगाल तो कल झारखंड और उसके बाद आगामी एक  अगस्त को बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है। देहरादून और नैनीताल सहित छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related