Heavy Rain Alert: कहीं फट रहा बादल तो कहीं खिसक रही जमीन,तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

नेशनलHeavy Rain Alert: कहीं फट रहा बादल तो कहीं खिसक रही जमीन,तीन...

Date:

नई दिल्ली। देश के अधिकांश राज्यों में इस समय भीषण बारिश का दौर जारी है। अधिकांश राज्यों के जिले बरसात की चपेट में हैं। बारिश के चलते कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं पर जमीन खिसक रही है। अब मौसम विभाग ने तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश ने उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों तक में आम लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अब आने वाले तीन दिन भारी बारिश का अनुमान है। इसको लेकर उन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। जहां आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। गुजरात, उप्र, मप्र, राजस्थान, बिहार,पंजाब, हिमाचल,उत्तराखंड के अलावा लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में छह और सात अगस्त को बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी और कराईकल में सात अगस्त को तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल व माहे में सात अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

Read also: National Herald Case: हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडिया आफिस ईडी ने किया सील

मौसम विभाग के मुताबिक रायलसीमा में पांच और छह अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। दक्षिण कर्नाटक में छह अगस्त को बारिश होगी। उत्तरी कर्नाटक में पांच अगस्त को तेज बारिश का  अनुमान है। केरल में पांच अगस्त को बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में पांच,तेलंगाना में छह और सात अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। वहीं देश के मध्य भागों में कम बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी होगी। इस बीच दक्षिण भारत के केरल में तेज बारिश का दौर जारी है। गत बुधवार को केरल के तीन जिलों में रेड अलर्ट और आठ में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related