बॉलीवुड अभिनेता हसन ज़ैदी शहर में

एंटरटेनमेंटबॉलीवुड अभिनेता हसन ज़ैदी शहर में

Date:

बॉलीवुड में पिछले 18वर्षों से काम कर रहे एक्टर हसन ज़ैदी ने अपनी एक अलग जगह बनायीं है. घर एक सपना, शपथ, तुम साथ हो जब अपने, बेहद 2, मेरे घर आना ज़िन्दगी, जैसे टीवी सीरियल में लीड रोल करने के साथ विक्रम भट्ट की हॉरर स्टोरी, सनी देओल की ढिश्यकियाऊ, और सरगोशी जैसी फिल्मो में काम कर चुके हैं. उत्तरप्रदेश के हरदोई ज़िलें के पिहानी कस्बे के ज़मींदार परिवार से सम्बन्ध रखते हैं. इनके दादा ब्रिटिश पीरियड में हरदोई ज़िलें के कलेक्टर थे. कोरोना और लॉकडाउन के दो वर्षों बाद हसन अपने मूलवतन पिहानी मुहर्रम करने आ रहे हैं. फोन पर हुई बातचीत पर हसन ने बताया कि मुहर्रम बाद उनको लखनऊ में कुछ थिएटर और प्लेज़ करने हैं.

Read also: Tanushree Dutta: नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली इस अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल कर मचाई सनसनी

हसन ज़ैदी ने लखनऊ से स्कूलिंग, और लंदन से मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद कुछ समय तक फॉरेन रेडियो में जॉब भी किया हैं. परन्तु इस काम में मन ना लगने के कारण एक्टिंग को ही अपना कैरियर चुना. उप्र में फ़िल्म इंडस्ट्री बनने के सवाल पर हसन कहते है की एक वक़्त था जब कलाकार अपनी किस्मत आज़माने के लिए मुंबई जाते थे लेकिन आज मौजूदा सरकार के प्रयास से कलाकार, गीतकार, और संगीतकार को अपने ही प्रदेश में मौका मिल रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related