Site icon Buziness Bytes Hindi

Healthy Food For Skin: इन चीजों को करे डाइट में शामिल, दिखेंगे अपनी उम्र से कम!

लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Food For Skin – अपनी उम्र से कम दिखने की चाहत हर किसी की होती है, इसके लिए वे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से कुछ नहीं होता, आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देना होगा। ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करना होगा जो आपकी स्किन को अंदर से नौरिश कर उसे हेल्दी बनाए। 

Read also: Sunlight Benefits: धूप क्यों है जरुरी और गर्मी में किस समय लेनी चाहिए? जाने यहां!

गाजर

Image by congerdesign from Pixabay

गाजर सेहत से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद होता है, ये बढ़ती उम्र के असर को कम कर सकता है। ये बीटा कैरोटिन और विटामिन ए से भरपूर होता है, आप गाजर को कच्चा ही खाएं या चाहे तो इसका जूस पीएं। 

हल्दी

Image by Steve Buissinne from Pixabay

हल्दी में करक्यूमिन तत्व होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। ये  डॉर्क स्पॉट्स से लेकर एक्ने, एजिंग और सनबर्न जैसी कई समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है। साथ ही  एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होने के कारण ये उम्र के असर को भी कम करता है। 

 टमाटर

Image by LoggaWiggler from Pixabay

टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है, ये हानिकारक यूवी किरणों से स्किन को बचाता है। आप इससे चेहरे की मसाज करें या फिर इसे सलाद के रूप में खाएं,  यक़ीनन आपकी स्किन को फायदा होगा। 

शकरकंद

Image by Beverly Buckley from Pixabay

शकरकंद में विटामिन सी और कैरोटिनॉयड्स होता है, इसके सेवन से कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है। ये स्किन को अंदर से नौरिश भी करता है, आप इसे डाइट में शामिल करना बिकुल न भूले। 

Read also: Child: अगर आपका बच्चा आपसे हरदम रहता है चिपका, तो इस बीमारी के हैं लक्षण

पपीता

Image by 3centista from Pixabay

पपीता स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनता है, क्योकि इसमें पॉपेन एंज़ाइम होता है। जो  चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने में मदद करता है साथ ही एक्ने और ऑयली स्किन की प्रॉब्लम भी दूर करने में मदद करता है। 

 

Exit mobile version