Home Remedies For Thyroid: थाइराइड की बीमारी को दूर करने में रामबाण है ये देशी जड़ी बूटी

हेल्थHome Remedies For Thyroid: थाइराइड की बीमारी को दूर करने में रामबाण है...

Date:

नई दिल्ली। क्या हमेशा चिंता, तनाव या चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं। क्या वजन बेवजह कम हो रहा है या फिर बेवजह बढ़ रहा है। क्या हमेशा थका हुआ और कमजोरी महसूस कर रहे है? अगर यह सारी समस्याएं सता रही हैं, तो जरूर ये थायराइड बीमारी की चपेट में हैं। थायराइड गले में ग्रंथि होती है। जो कि थायराइड नामक हार्मोन उत्पादन करती है और उसे कंट्रोल करती है। यह हार्मोन बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। इसमें खराबी के कारण थायराइड बीमारी होती है।

Read also: Health: शहतूत से घट सकता है आपका वजन, जानें कैसे कम होगा मोटापा

शरीर में थायराइड हार्मोन का बढ़ना और कम होना दोनों नुकसानदायक है। जब थायराइड अधिक हार्मोन बनाता है, तो शरीर बहुत जल्दी ऊर्जा का उपयोग करता है। इसे हाइपरथायरायडिज्म कहते है। इसमें ऊर्जा का बहुत तेजी से उपयोग होने से थकान, धड़कन बढ़ना, वजन कम के साथ घबराहट होती है।

जब थायराइड बहुत कम हार्मोन बनाता है, तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहते है। इससे शरीर में बहुत कम हार्मोन होता है, जिससे इंसान थका हुआ महसूस करते हैं। वजन बढ़ सकता है और ठंडे तापमान को सहन करने में असमर्थ हो सकते हैं। चिकित्सकों के अनुसार थायराइड के लिए कुछ नैचुरल उपाय हैं ।जिनसे थायराइड के कामकाज को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षित, स्वस्थ और प्रभावी हैं।

Read also: Fourth Wave Of Corona: कोरोना की चौथी लहर जून में देगी दस्तक, चिकित्सकों ने कही ये चौकाने वाली बात

डॉक्टर का मानना है कि अश्वगंधा थायराइड के उपचार में बेहद कारगर है। यह हाइपोथायरायडिज्म वाले लोगों में थायराइड के स्तर में सुधार करता है। थायराइड समस्या से बचने के लिए आपको खाने में प्रोबायोटिक से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों में डेयरी उत्पाद शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related