Covid-19 Cases: कैंपस में संक्रमण की दस्तक ने सरकार की बढ़ाई चिंता,जारी होगी नई एसओपी

हेल्थCovid-19 Cases: कैंपस में संक्रमण की दस्तक ने सरकार की बढ़ाई चिंता,जारी...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने अब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सरकार की ये चिंता कैंपस में संक्रमण की दस्तक से बढ़नी शुरू हुई है। बता दें कि कोरोना अब स्कूल कालेजों में भी फैलना शुरू हो चुका है। उत्तराखंड में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 346 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण दर भी अब बढ़कर 11 फीसदी से ऊपर तक पहुंच गई है। इस समय देहरादून में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।  कोरोना संक्रमण के इन बढ़ते मामलों के बीच आज बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने पर अब नई एसओपी जारी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 346 नए मामलों सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 188 देहरादून में मिले हैं। 

Read also: भारत को श्रीलंका से सबक सीखने की ज़रुरत: रघुराम राजन

इसके अलावा, हरिद्वार में 53, नैनीताल में 40, उत्तरकाशी में 21, अल्मोड़ा में आठ, पौड़ी और टिहरी में सात-सात कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं ऊधमसिंह नगर में छह संक्रमित, बागेश्वर और चमोली में पांच—पांच कोरोना संक्रमित, रुद्रप्रयाग में तीन, चंपावत में दो और पिथौरागढ़ में कोरोना का एक सं​क्रमित मरीज मिला है। कोरोना से 24 घंटे के भीतर तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल,एम्स ऋषिकेश  और एसटीजीएच हल्द्वानी में एक-एक मरीज भर्ती था। मंगलवार केा प्रदेश में 35,178 लोगों ने कोरोना की बुस्टर डोज लगवाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related