Babar Azam: टी-20 में बाबर की बादशाहत को ख़त्म करेगा भारत का ये धाकड़ बल्लेबाज़

स्पोर्ट्सBabar Azam: टी-20 में बाबर की बादशाहत को ख़त्म करेगा भारत का...

Date:

पाकिस्तान के बाबर आज़म इन दिनों एक ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिनकी बादशाहत की झलक ICC द्वारा जारी होने वाली रैंकिंग्स में साफ़ झलकती है. टेस्ट हो, वन डे हो या फिर टी-20 हर जगह बाबर ही बाबर नज़र आते हैं. एकदिवसीय और टी-20 में तो वो इस समय टॉप पर हैं जबकि टेस्ट रैंकिंग में वह तीसरे नंबर पर. अब तो बात यह भी होने लगी है कि वह क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में टॉप रैंक हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बन सकते हैं लेकिन ठहरिये! क्योंकि भारत के उभरते बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव बाबर आज़म के मंसूबों को चकना चूर कर सकते हैं. दरअसल वर्त्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी-20 श्रृंखला के तीन मैचों सूर्यकुमार यादव ने जो धाकड़ बल्लेबाज़ी की है उसकी बदौलत वह  रैंकिंग में एक लम्बी छलांग मारते हुए बाबर आज़म के बिलकुल नज़दीक पहुँच गए हैं और श्रंखला के शेष मैचों में अगर उनका बल्ला ऐसे ही चला तो वह बाबर को पदस्थ कर उनकी जगह टॉप पर विराजमान हो सकते हैं. 

Read also: भारत को श्रीलंका से सबक सीखने की ज़रुरत: रघुराम राजन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 फार्मेट की जो ताजा रैंकिंग जारी की है उसके मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने लम्बी छलांग लगाते हुए दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम में सिर्फ दो ही रेटिंग्स प्वाइंट का फर्क रह गया है। अब कहना गलत नहीं होगा कि अगर सूर्यकुमार अगले दो टी-20 मैच में भी अपना प्रदर्शन दोहराया तो उनके पास नंबर-1 बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका होगा।

बता दें कि टी-20 रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल होने वाले सूर्यकुमार यादव एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव के 816 रेटिंग्स प्वाइंट हैं जबकि बाबर के 818। ऐसे में सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़कर टी-20 रैंकिंग में टॉप पर आ सकते हैं। क्योंकि पाकिस्तान को अगले कुछ दिनों तक कोई टी20 मैच नहीं खेलना है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...