India Coronavirus Update News: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन बीते 24 घंटों में 20 हजार से अधिक नए मामले, 38 की मौत

हेल्थIndia Coronavirus Update News: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन बीते 24 घंटों में...

Date:

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज गुरुवार को जारी कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखकर अब टेंशन बढ़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,139 नए मामले सामने आए। जो कि कल की तुलना में 3233 अधिक है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने फिर से लोगों की चिंता बढ़ाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,139 नए मरीज सामने आए हैं। जो कल की तुलना में 3233 संक्रमित मरीज अधिक हैं। इस दौरान 38 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। बता दें बुधवार को 16,906 मामले सामने आए थे। और 45 मरीजों की मौत हुई थी। बीते 24 घंटों में 16,482 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या ​अब 1,36,076 हो गई जो कल की तुलना में 3,619 अधिक बताई जा रही है। कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक 52,55,57 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

Read also: Amarnath Yatra 2022: बाबा बर्फानी के भक्तों के उत्साह में नहीं दिखी कमी,लापता 40 में से 32 लोग मिले

राजधानी दिल्ली में फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 490 मामले सामने आए। इनमें से तीन लोगों की मौत संक्रमण से हुई है। बता दें कि पिछले दिन के आंकड़े में नई दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 400 मामले सामने आए थे। 24 घंटे में दिल्ली में कुल 15,495 कोरोना टेस्ट हुए हैं। जिसमें 3.16 प्रतिशत की सकारात्मकता दर देखी गई। फिलहाल नई दिल्ली में वर्तमान में कोरोना संक्रमण मृत्यु दर अब 1.35 प्रतिशत है। आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार की तुलना में आज कोरोना संक्रमण के मामले कम आए हैं। जो एक राहत की बात है। मुंबई में 24 घंटों में 383 मामले दर्ज किए गए। जो कल की तुलना में 37 कम है। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई। बुधवार के आंकड़ों में संक्रमितों की संख्या 420 थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related