Weight Increase: अगर नहीं बढ़ रहा है वजन तो शुरू करें इन चीजों का सेवन

हेल्थWeight Increase: अगर नहीं बढ़ रहा है वजन तो शुरू करें इन...

Date:

आज कल के खाने में पौष्टिक चीजों की भारी कमी है, वहीं उलूल-जुलूल का खाना कहीं न कहीं वजन को बढ़ा देता है। ऐसे में हमें क्या खाना चाहिये और क्या नहीं उसका बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहिये। वहीं अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो कुछ खास चीजों को खाकर आप इसे मेंटेन कर सकते हैं। आईये जानते हैं उन चीजों कर बारें में-

खजूर और चने का हो साथ, बढ़ेगा वजन-
अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो इसके लिये खजूर बेहद फायदेमंद हो सकता है। आप खजूर को चने के साथ मिलाकर खाएं, जल्द ही आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 

अंडा बढ़ाता है वजन, शुरू करें सेवन-
वजन अगर नहीं बढ़ रहा है तो इसे बढ़ाने के लिये आप अंडे का सेवन शुरू कर सकते हैं। वहीं अंडे में कैलोरी की मात्रा पर्याप्त होती है, जोकि वजन बढ़ाने में सहायक होती है, एक महीने नियमित तौर से अंडा खाने पर आपका वजन बढ़ने लगता है। 

शुरू करें पनीर का सेवन, बेहद है लाभदायक- 
वजन बढ़ाने के लिये आप पनीर का सेवन भी शुरू कर सकते हैं, क्योंकि लगभग 100 ग्राम पनीर में 360 ग्राम कैलोरी पायी जाती है। इसके साथ ही इसमें शरीर के लिये आवश्यक तत्व प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन भी पाये जाते हैं।

दूध के साथ करें केले का सेवन- 
इस कॉम्बिनेशन को वजन बढ़ाने के लिये सबसे बेहतर कॉम्बिनेशन माना जाता है, वहीं यह वजन बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को पर्याप्त पोषण देने का काम भी करता है। इसलिये वजन बढ़ाने के लिये आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related