Covid In India: बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 2274 नये मामले, ओमिक्रान का नया केस आया सामने

हेल्थCovid In India: बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 2274 नये...

Date:

इन दिनों देश में कोरोना का संकट छाया हुआ है, जहाँ बीते 24 घंटों में कोरोना के 2274 सक्रिय मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही ओमिक्रान के सब वैरियंट BA.4 का नया केस तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में मिला है। जानकारी के अनुसार इसका पहला केस तेलंगाना के हैदराबाद में मिला था, जिसके बाद यहाँ का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया और यहाँ आने जाने वाले सभी लोंगो की ट्रेसिंग शुरू कर दी थी।

इसके साथ ही अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में 2274 नये मामले देखने को मिले हैं, इसके साथ ही 3 मरीजों को इस बीमारी के चलते जान गँवानी पड़ी है। इसके साथ ही 2309 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नकारात्मक भी आयी है, जिसके बाद 60 से अधिक केसों में कमी भी दर्ज की गई है। वहीं अब देश में कोरोना के 13652 मामले हैं, जो बीते दिनों से काफी कम हैं।

इसके साथ ही इन दिनों रिकवरी रेट 98.75 फीसद पर बना हुआ है, जिसके कारण अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है। वहीं ओमिक्रान के नये सब वैरियंट ने जरूर लोगों की चिंताएँ बढ़ा दी है, जहाँ हैदराबाद में इसके पहले केस की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना का यह स्ट्रेन BA.2 जैसा ही है, जहाँ इंडियन सार्स कोव-2 ने इसकी पुष्टि की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related