Health: गर्मियों में ऐसे घटाएं अपना वजन, जानें ये तरीके

लाइफस्टाइलHealth: गर्मियों में ऐसे घटाएं अपना वजन, जानें ये तरीके

Date:

गर्मी का सीजन वजन घटाने के लिये सबसे बेहतर माना जाता है, जहाँ आप इस मौसम में बेहतर तरीके से वेट लॉस कर सकते हैं। वहीं इस मौसम में वजन कम करने के साथ-साथ हेल्दी वेट मेंटेन करने में भी आप बेहतर मदद पा सकते हैं, क्योंकि यह मौसम इन दशाओं के लिये अनुकूल होता है। आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारें में-

थाली में जुड़ा हो 50 फीसद से अधिक फाइबर का साथ-
आपको गर्मी के इस सीजन में फाइबर से भरी डाइट लेनी चाहिये, जहाँ फाइबर का सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। इस लिये आप अपने भोजन में स्ट्राबेरी, प्लम, वॉटरमेलन आदि सम्मिलित करें, जिससे आपका वजन तेजी से कम होगा।

 व्यायाम का करें साथ, तेजी से घटेगा वजन-
गर्मियों के सीजन में कुछ लोग व्यायाम को न कर देते हैं, इस वजह से उनके वजन में फर्क देखने को मिलने लगता है। इस वजह से आपको गर्मियों के सीजन में भी रोजाना व्यायाम करने को महत्व देना चाहिये, जिससे निरंतरता बनी रहे। वहीं वेट कम करने के लिये आप रोजाना 30 से 40 मिनट का वॉक भी अपना सकते हैं, इसके लिये आप सुबह का समय चुन सकते हैं। 

जरूरी है पर्याप्त नींद- 
गर्मियों के सीजन में दिन बड़े और रात छोटी होती है, इस वजह से आपको रात में पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिये। बता दें कि जो लोग इस दौरान नींद पूरी नहीं कर पाते हैं, उनका वजन तेजी से बढ़ जाता है। इसके साथ ही खाने और स्लीप टाइम के बीच में भी 3 से 4 घंटे का गैप रखना चाहिये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related