Health: नमक का अधिक सेवन दे सकता है नयी बीमारियों को जन्म, जानें कौन है वह बीमारियां

लाइफस्टाइलHealth: नमक का अधिक सेवन दे सकता है नयी बीमारियों को जन्म,...

Date:

शरीर को अगर जरूरत के अनुसार चीजें दी जाये तो वह स्वास्थ्य के लिये हानिकारक नहीं रहती है। बता दें कि शरीर को पोषक तत्वों और खनिजों की अत्यंत आवश्यकता होती है, इसके साथ ही अगर इनकी अधिकता हो जाये तो यह गंभीर बीमारियों को जन्म भी देती हैं। वहीं हमारे शरीर को इसी तरह सोडियम की आवश्यकता होती है, साथ ही नमक इसका बेहतरीन घटक माना गया है।

दूसरी तरफ अगर नमक की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाती है तो स्थिति खतरनाक हो जाती है। आईये जानते हैं कि अधिक नमक खाना शरीर के लिये क्यों हानिकारक हो सकता है। 

इन समस्याओं को जन्म देता है अधिक नमक का सेवन- 
ज्यादा नमक का सेवन किडनी की बीमारी, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं को जन्म देता है, इसके साथ ही इन स्थितियों के बढ़ने से ह्रदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं अगर आप नमकीन चीजों का सेवन अधिक करते हैं तो आपकी मीठा खाने की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में मोटापे की समस्या जन्म लेती है। 

नमक की कमी से यह समस्याएँ लेती है जन्म-
वहीं नमक की कमी से कमजोरी, थकान, चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती है, इसके साथ ही दस्त उल्टी, थायराइड की समस्या, जलन होना, दिल की धड़कनों का तेजी से बढ़ना जैसी समस्याएं भी हो जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...