जाने गर्मियों में चुकंदर का सेवन करने के फायदे

लाइफस्टाइलजाने गर्मियों में चुकंदर का सेवन करने के फायदे

Date:


जाने गर्मियों में चुकंदर का सेवन करने के फायदे

गर्मियों में चुकंदर के सेवन के बहुत से फायदे बताए जाते हैं, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में.

उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित लोगों के लिए चुकंदर का जूस फायदेमंद हो सकता है। मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, एक रिसर्च में यह पाया गया है कि उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) वाले लोगों में रक्तचाप को कम करने के लिए दिन में एक गिलास चुकंदर का जूस पीना पर्याप्त होता है। 

 विशेषज्ञ  कहते हैं कि नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है। इसमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर (हृदय की गति रुक जाना) आदि शामिल हैं। 

डायबिटीज के मरीजों को चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चुकंदर में एक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जिसे अल्फा-लिपोइक एसिड कहा जाता है। यह कंपाउंड (यौगिक) ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। 

विशेषज्ञों के मुताबिक, चुकंदर का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पेट से संबंधित बीमारियों, जैसे कब्ज आदि के लिए फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोग रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पी सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...