हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बनीं माँ!

बॉलीवुडहरियाणवी डांसर सपना चौधरी बनीं माँ!

Date:


हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बनीं माँ!

हरियाणा की सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी के बारे में चौंकाने वाली खबर आयी है | खबर है कि सपना चौधरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है| इस खबर से सपना के फैंस और मनोरंजन जगत हैरत में है क्योंकि सपना की शादी के बारे में किसी को नहीं मालूम था| अब इस बारे में सपना के पति बताने जाने वाले हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर जानकारी दी है कि सपना मां बन गई हैं।

सपना के पति ने दी जानकारी
सपना चौधरी का पति बताने वाले वीर साहू ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के दौरान ये खुशखबरी फैंस को दी है। हालांकि इस लाइव सेशन में सपना के पति खुश कम और नाराज़ ज्यादा नज़र आए। वीर साहू ने लाइव वीडियो के जरिए कहा है कि- ‘किसी की भी पर्सनल लाइफ में लोगों का हस्तक्षेप ठीक नहीं है। हमने अपनी मर्जी से शादी की है, लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए।

फैंस को यक़ीन नहीं
इस खबर के बाद जहां कुछ लोग सपना को बधाई दे रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग इस बात को फेक बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि वीर चर्चा में रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। खास बात ये है कि सपना ने अभी तक कभी भी नहीं कहा है कि वह शादी कर चुकी हैं।

सपना के रिएक्शन का इंतजार
कहा जा रहा है कि इसी साल जनवरी में सपना ने कोर्ट मैरेज की थी। अब तमाम लोग यह भी कह रहे हैं कि शादी के बारे में बताया क्‍यों नहीं गया। लोग अब सपना के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं जब वह अपनी शादी और बच्चे के बारे में सभी सच बताएंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल कैसे खोजें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ...

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...