नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को घोषणा की कि 2021 में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा. इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकूला में होगा. साथ ही इसके आयोजन की तारीखों की घोषणा भी टोक्यो ओलंपिक के बाद की जाएंगी. टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त के दौरान होना है. वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई इस घोषणा में रिजिजू ने कहा, ‘आमतौर पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स हर साल जनवरी में होते हैं. हालांकि, इस बार महामारी के कारण, हमने इसे स्थगित किया है. मुझे हालांकि यकीन है कि जब तक हम खेलों की मेजबानी करेंगे तब तक महामारी समाप्त हो जाएगी. हम सभी राज्यों की भागीदारी और 10000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ उसी पैमाने पर खेलों की मेजबानी कर पाएंगे.
पिछली बार दूसरे स्थान पर रहा था हरियाणा
हरियाणा ने इन खेलों के पिछले सत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है. राज्य 2019 और 2020 में पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था. पिछले संस्करण में हरियाणा ने कुल 200 पदक जीते थे, जिनमें 68 स्वर्ण, 60 रजत और 72 कांस्य पदक शामिल थे. मनोहर ने कहा, ‘एक राज्य के रूप में हरियाणा ने हमेशा खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया हैं और अपने एथलीटों का समर्थन किया हैं. हरियाणा को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी खेलों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं. पंचकूला में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के लिए आवास की सुविधा हैं

