Haridwar News Today: कुटटू आटे की पकौड़ी खाने से 100 से अधिक लोग फूड प्वाइ​जनिंग के शिकार

उत्तराखंडHaridwar News Today: कुटटू आटे की पकौड़ी खाने से 100 से अधिक...

Date:


Haridwar News Today: कुटटू आटे की पकौड़ी खाने से 100 से अधिक लोग फूड प्वाइ​जनिंग के शिकार

हरिद्वार। नवरात्र के दूसरे दिन व्रत में बनी कुटटू की पकौड़ी खाने से 100 से अधिक लोगा फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इतनी बड़ी मात्रा में लोगों के बीमार होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए अधिकांश लोगों में कांगड़ी, श्यामपुर,गाजीवाली और भूपतवाला के हैं। सभी को मेला अस्पताल और जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां पर इनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। डीएम विनय शंकर पांडेय ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। किन कारणों से ऐसा हुआ। वहीं जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर डीएम विनय शंकर पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों हाल जाना।

Haridwar News Today: कुटटू आटे की पकौड़ी खाने से 100 से अधिक लोग फूड प्वाइ​जनिंग के शिकार

Read also: पटना में फूड प्वाइजनिंग से 100 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार

उन्होंने भर्ती मरीजों को उचित इलाज के निर्देश दिए। सीएमओ हरिद्वार को बीमार लोगों की देखरेख और इलाज के लिए खुद मौके पर मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त जरूरत पड़ने पर निजी चिकित्सालय की आवश्यक्ता पड़ी तो डीएम ने उसके इंतजाम करने को भी कहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related