Gujarat Chunavi Dangal: भगवान राम पर हार्दिक ने कांग्रेस को घेरा, पूछा-इतनी दुश्मनी क्यों?

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: भगवान राम पर हार्दिक ने कांग्रेस को घेरा, पूछा-इतनी...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal – कोई नेता जब कांग्रेस को छोड़ भाजपा की तरफ बढ़ता है तो उसकी भाषा में 180 डिग्री का बदालव आ जाता है, यह बदलाव इन दिनों हार्दिक पटेल की भाषा में भी देखने को मिल रहा है जिन्होंने हाल ही में देश सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी से अपना नाता तोड़ा है और खबर है कि भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं।  हार्दिक पटेल ने आज एक ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी से पूछा है कि उसकी श्री राम से क्या दुश्मनी है? 

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: मेरा उद्देश्य जनमत का हित:- हार्दिक पटेल

दरअसल गुजरात में कांग्रेस पार्टी के नेता भारत सिंह सोलंकी के उस बयान पर कांग्रेस पार्टी को घेरा है जिसमें सोलंकी ने कहा था कि राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब कर रहे हैं. हार्दिक पटेल ने अपने ट्वीट में अपनी पूर्व पार्टी के नेताओं से सवाल किया है कि वह हिन्दुओं से इतनी नफरत क्यों करते हैं, उनकी श्री राम से आखिर क्या दुश्मनी है. हार्दिक ने ट्वीट में आगे लिखा है कि एक तो सदियों बाद वहां पर भव्य मंदिर बन रहा है फिर कांग्रेस के नेता प्रभु श्री राम के खिलाफ उलूल जलूल बयान देते हैं.  

कांग्रेस के खिलाफ हार्दिक की बयानबाज़ी काफी दिनों से चल रही है, बता दें कि जब उन्होंने अपना इस्तीफ़ा सोनिया गाँधी को भेजा था तब भी यह आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध के लिए ही विरोध की राजनीति करती है, उसके विरोध में सिर्फ नकारात्मकता नज़र आती है, हार्दिक ने अपने इस्तीफे में कहा था कि देश को एक नए विकल्प की तलाश है.  

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal : क्या गुजरात मे ढह जाएगा भाजपा का 25 साल पुराना सियासी मकान

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ने के बाद अभी किसी राजनीतिक दल का हाथ नहीं पकड़ा है लेकिन उनके बयानों में दक्षिणपंथ का पुट बढ़ता जा रहा है, फिलहाल हार्दिक कांग्रेस के विकल्प की बात कहकर आम आदमी पार्टी को भी नज़रअंदाज़ नहीं कर रहे हैं लेकिन उनके भाजपा में जाने की ही ज़्यादा सम्भावना है. भाजपा ने भी हार्दिक पटेल का स्वागत करने की बात कही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...