Blast: पाकिस्तान में आतंकी हमले का खतरा बढ़ा, सिंध में लागू हुई धारा 144

इंटरनेशनलBlast: पाकिस्तान में आतंकी हमले का खतरा बढ़ा, सिंध में लागू हुई धारा...

Date:

पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में धारा 144 लागू करने का फैसला किया गया है, बता दें कि यह फैसला आतंकी हमला होने की संभावना को देखते हुये किया गया है। जहाँ गृह विभाग ने बोलते हुये कहा है कि पूरे सिंध प्रांत में धारा 144 लागू कर दी गयी है, जिससे सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में रोक लगा दी गयी है। वहीं जानकारी के अनुसार कराची में बढ़ते हमलों के मद्देनजर सिंध सरकार ने यह अहम कदम उठाया है, जिसके कारण 20 दिन के लिये धारा 144 लगा दी गयी है।

जहाँ इस दौरान सभी रैलियों और सार्वजनिक कार्यक्रम पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, वहीं इसका पालन न करने वालों के ऊपर कार्यवाही भी की जायेगी। बता दें कि पिछले कई महीनों के दौरान कराची में कई आतंकी हमले हुये हैं, जहाँ 16 मई को कराची के बोल्टन मार्केट के खादर इलाके में एक बम धमाका हुआ था, वहीं इस धमाके में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी और 11 लोग घायल भी हो गये थे।

ठीक इसी दिन के 4 दिन पहले 12 मई को कराची सदर में एक बम विस्फोट किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु और 13 अन्य लोग घायल हुये थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related