Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat News : गुजरात में कांग्रेस को झटका दे सकते हैं हार्दिक पटेल

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस से बगावत कर सकते हैं। उन्होंने फिलहाल कांग्रेस के खिलाफ बगावत का मोर्चा खोल रखा है। गौरतलब है कि गुजरात के पाटीदार नेता नरेश पटेल के भी कांग्रेसी शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

Also Read : मोदी के दौरे से पहले राणा दंपत्ति मुख्यमंत्री के आवास पर धावा बोलने पर अड़े

अगर ऐसा होता है तो हार्दिक पटेल कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं। उनकी आम आदमी पार्टी से नजदीकियां बताई जा रही है। नरेश पटेल श्री खोडल धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और लेवा पटेल समुदाय द्वारा प्रतिष्ठित मार्केट जाते मंदिर का प्रबंधन करते हैं। नवा समाज पाटीदार समाज का मुख्य अंग है और पटेल समुदाय का उपजाति माना जाता है। गुजरात में पटेल समुदाय की आबादी काफी अच्छी है और कई सीटों पर निर्णायक स्थिति में रहते हैं। 

Also Read : CM नीतीश ने किया पटना Airport पर गृहमंत्री का स्वागत तो गरमाई बिहार की सियासत

हमलावर हैं हार्दिक

हार्दिक पटेल फिलहाल गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और हाल ही में उन्होंने पार्टी की काफी आलोचना की थी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि कांग्रेस में पाटीदार नेताओं द्वारा नरेश पटेल का अपमान किया जा रहा है। हार्दिक ने यह भी कहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 80 सीटें सिर्फ इसलिए मिली थी कि पटेल समुदाय में उनका काफी साथ दिया था। हार्दिक ने कहा कि पिछले 2 साल से नरेश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आ रही हैं लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है आखिर कांग्रेस इतना समय क्यों ले रही है। आखिर लेट हो रहा है सुनाने के पीछे क्या कारण है। गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं और इस साल के अंत तक वहां पर चुनाव हो सकते हैं।

Exit mobile version