लाइफस्टाइल डेस्क | Happy Basant Panchami 2022 – वंसत पंचमी इस साल 5 फरवरी को मनाई जाएगी, इस दिन लोग मां सरस्वती की पूजा करते हैं और खासकर पीले रंग के वस्त्र पहनाते हैं । लेकिन क्या आपको पता है की वंसत पंचमी पर पीले रंग के कपडे क्यों पहने जाते है ? अगर नहीं, तो हम आज आपको इसके महत्व के बारे में बातएंगे । तो चलिए जानते है।
Read also: गुलाब का फूल खोल सकता है आपके बंद किस्मत के ताले
ग्रंथों के मुताबिक, पीला रंग समृद्धि, ऊर्जा, प्रकाश और आशावाद का प्रतीक है, इसीलिए लोग वसंत पंचमी पर पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। इसके अलावा, आपको बता दे इस पर्व के बाद बसंत ऋतु में फसलें पकने लगती हैं और पीले फूल भी खिलने लगते हैं। एक ये भी कारण है की लोग पीले रंग के कपड़े और पीला भोजन बनाते है।
वैसे तो हर रंग की अपनी खासियत होती है, लेकिन पीले रंग को शुभ माना गया है। ये हमारी भारतीय परंपरा में शुभ का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, इस रंग को आत्मा या अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग बताया है। पीला रंग तारतम्यता, संतुलन, पूर्णता और एकाग्रता प्रदान करता है।
Read also: ऐसा चमत्कारी मंदिर जहां पहुंचते ही हो जाते हैं सारे दोष दूर
ऐसा माना जाता है की पीला रंग उत्साह बढ़ाता है और दिमाग सक्रिय करता है। ये आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है और अगर हम पीले रंग के कपडे पहनते हैं तो सूर्य की किरणें दिमाग को सक्रिय करती है।
आप सभी को वंसत पंचमी की शुभकामना!!!

