Site icon Buziness Bytes Hindi

NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बुधवार को ओले के आसार, आज चली धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी

ma30123

NCR Weather Forecast आज दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अचानक से बदल गया। एनसीआर में धूल भरी आंधी चली और उसके बाद बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग मुताबिक कल बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण से जून के पहले सप्ताह तक लोगों को गमी से राहत मिलेगी।


पश्चिमी विक्षोभ का असर से दिल्ली-NCR पर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। कहीं धूप निकल रही है तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। रविवार और सोमवार के बाद आज मंगलवार को दोपहर के बाद बादलों ने डेरा डाल लिया और 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। इससे कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

31 मई को मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की माने तो मई के महीने में सामान्य से अधिक 77.7 मिमी बारिश हुई है। अब एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। मौसम का ऐसा मिजाज 31 मई तक रहेगा। इस कारण से तापमान भी 35 डिग्री के आसपास रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी कम होने के साथ प्रदूषण का स्तर नीचे आया है। बारिश के चलते कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में है। जिससे दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ हुई है।

Exit mobile version