लखनऊ। सीतापुर जेल में बंद सपा विधायक आजम खान से मिलने के बाद पूर्व मंत्री और मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव ने अब नेताजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने सीतापुर जेल में बंद आजम खान से करीब 45 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद वापस लौटकर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा में विधायक आजम भाई से वरिष्ठ सपा का कोई विधायक नहीं है। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी ने उनकी अनदेखी की है। उनको विधानसभा का विपक्ष का नेता नहीं बनाया गया। शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश के साथ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला।
Also Read : UP News : बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान रैकिंग में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर
उन्होंने कहा नेताजी भी नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। उन्होंने कहा कि अगर नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव चाह लेते तो आजम खान आज जेल से बाहर होते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी का बहुत सम्मान करते हैं। अगर नेताजी पीएम मोदी से बात करते तो वो नेताजी की बात कभी नहीं टालते।
Also Read : UP Political News: मुस्लिमो की सपा से नाराजगी बना रही नए राजनीतिक समीकरण, अखिलेश को होगा भारी नुकसान
उन्होंने कहा कि सपा के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता होने के बाद भी वे विधायक आजम खां की मदद नहीं कर पा रहे हैं। उन पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। शिवपाल ने कहा कि वे आजम भाई के साथ हैं और आजम खान उनके साथ हैं।

