Gyanvapi Masjid case: DU प्रोफ़ेसर ने शिवलिंग पर की उकसाने वाली पोस्ट, हुए गिरफ्तार

नेशनलGyanvapi Masjid case: DU प्रोफ़ेसर ने शिवलिंग पर की उकसाने वाली पोस्ट,...

Date:

ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग मिलने के हिन्दू पक्ष के दावे के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक प्रोफ़ेसर को आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है. उनपर जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है. ट्विटर पर इनकी पोस्ट को उकसाने वाला बताया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यहाँ उस पोस्ट में लिखी भाषा को नहीं लिखा जा सकता। 

Read Also : धर्म की हो रही राजनीति पर PM Modi चुप्पी तोड़ें: Personal law board

वहीँ प्रोफ़ेसर रतनलाल का कहना है कि एक इतिहासकार होने के नाते मैंने जो लिखा है बहुत सोच समझकर लिखा है और बहुत सुरक्षित भाषा का इस्तेमाल किया है और मैं अब भी उसपर कायम हूँ. वहीँ DU प्रोफ़ेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले विनीत जिंदल का कहना है कि प्रोफ़ेसर ने शिवलिंग का अपमान किया है, साथ ही करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है. 

Also Read  : Gyanvapi Masjid News: जुमे की नमाज में मांगी ज्ञानवापी के सलामती की दुआ

वकील विनीत जिंदल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 153 A और 295 A के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ यह शिकायत मंगलवार को दर्ज कराइ गयी थी. शिकायत की बात सामने आने के बाद प्रोफ़ेसर रतन लाल का कहना था कि इस देश में अगर आप कुछ भी बोलते हैं तो किसी न किसी की भावनाएं आहत हो ही जाती हैं, यह कोई पहली बार नहीं हुआ, लेकिन एक इतिहासकार होने के नाते मैंने चीज़ों का अवलोकन करने के बाद अपनी बात कही है. वहीँ अपने प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र आक्रोशित हो गए हैं और आज दोपहर उन्होंने विरोध प्रदर्शन का एलान किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related