लाइफस्टाइल डेस्क। Famous Gurudwara Punjab – गुरु नानक द्वारा स्थापित सिख धर्म, भारत के इतिहास में सबसे शक्तिशाली धर्मों में से है, ये भारत में चौथा सबसे बड़ा धर्म है। बता दे, 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी तो क्यों न इस अवसर पर आप पंजाब के कुछ प्रसिद्ध गुरुद्वारों के दर्शन करे।
श्री हरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर सबसे ज्यादा पूजनीय स्थानों में से एक है, इसे श्री हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। ये पांचवें सिख गुरु द्वारा निर्मित किया गया था। बता दे, इसकी नींव एक मुस्लिम संत ने रखी थी। आप इस गुरु नानक जयंती पर यहां जा सकते है।
तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी, आनंदपुर साहिब
तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी आनंदपुर साहिब के ठीक बीच में है, इसकी नींव 1689 में रखी गई थी और यहीं पर खालसा पंथ का जन्म हुआ था। बता दे, यहां गुरु गोबिंद सिंह जी की खंडा, निजी खंजर- कटारा, बंदूक आदि अवशेष रखे हुए हैं।
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, पटियाला
ये गुरुद्वारा अपने चमत्कारी पानी के लिए काफी प्रसिद्ध है, ऐसा माना जाता है की यदि कोई बीमारी से पीड़ित व्यक्ति पूरी भक्ति और ध्यान के साथ तालाब में डुबकी लगा ले तो वे ठीक हो सकता है।

