Skin Care Routine: इन चीजों से करें चेहरा साफ, आएगा नेचुरल ग्लो !

लाइफस्टाइलSkin Care Routine: इन चीजों से करें चेहरा साफ, आएगा नेचुरल ग्लो...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Routine – लंबे समय तक केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरे का नेचुरल ग्लो कही खो सा जाता है। ऐसे में ज्यादातर नैचुरल चीजों का ही उपयोग बेहतर है। इससे त्वचा हेल्दी रहेगी और आपको बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा।

बेसन

चेहरे के लिए जब नेचुरल चीजों की बात आती है तो बेसन काफी अच्छा माना जाता है। आप इससे अपना चेहरा साफ़ कर सकती है, उसके लिए बस 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही डालें और अच्छे से मिलाएं। बस ध्यान दे की पेस्ट ज्यादा गाढ़ा न हो। लीजिए अब इससे अपने चेहरे को साफ़ करे। आप सुबह या शाम इसका इस्तेमाल कर सकती है।

ये न केवल स्किन साफ करेगा बल्कि आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा। फेशियल हेयर है तो इससे बाल हट जाएंगे।

दही

दही बाल और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, इसका भी उपयोग चेहरा साफ़ करने के लिए किया जा सकता है। बस 1 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी डालें और मिक्स कर लें। बस तैयार यही आपका फेस क्लींजर। इसे लागए और कम से कम 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

ये टैनिंग हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फाइन लाइन्स की समस्या हो या एक्ने स्कार्स को कम करना हो, ये काफी उपयोगी है।

( Image / Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related