बागपत। जिले के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा पर आज डेरा प्रमुख सन्त गुरमीत राम रहीम पहुंचे और उन्होंने अपने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील की। डेरा के ऑफिसियल पेज पर लाइव आकर डेरा प्रमुख ने हिंसा नहीं करने की अपील की है। एक महीने की पेरोल के बाद सन्त गुरमीत राम रहीम आज डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुँचे। गुरमीत राम रहीम ने अपने अनुयायियों से कहा कि वे किसी तरह की भागदौड़ ना करे और घरों में रहकर ही सुमिरन करें। उन्होंने कहा कि सभी चाहते थे कि हम बरनावा आए। इसलिए हम आ गए हैं। गुरमीत राम रहीम ने कहा कि सेवादार अगले आदेशों तक इंतज़ार करें और धैर्य बनाये रखे।
Also read: भाजपा कांग्रेस एक ही बात जनता मांगे आप का साथ
डेरा प्रमुख ने बरनावा डेरे पर भीड़ नहीं करने की अपील की। डेरा प्रमुख ने कहा कि जिस पर गुड़गांव में डेरा प्रमुख के अनुयायियों ने भीड़ नहीं एकत्र होने दी और एक शांति स्थापित किए रखी। ये एक मिसाल है। ऐसी ही मिसाल बरनावा के डेरा अनुयायियों भी करें। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुँचने पर सन्त गुरमीत राम रहीम का जोरदार स्वागत किया गया। हालांकि जैसे ही वो डेरे के भीतर पहुंचे डेरा के चारों ओर उनके निजी सुरक्षा कर्मियों ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद गुरमीत राम रहीम ने डेरे के भीतर से ही अपने समर्थकों और अनुयायियों को संदेश दिया।

