गुजरात में आम पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी को पार्टी ने जाम खम्भालिया सीट से मैदान में उतारा है. इसुदान गढ़वी को उम्मीदवार बनाने का एलान आज किया गया है, यह AAP के 177वे प्रत्याशी हैं , इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 176 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. आप ने एक तरह से अबतक उम्मीदवारों 16 सूचियां जारी की हैं. ऐसा लगता है जैसे जैसे उसे उम्मीदवार मिलते गए वह उनके नामों का एलान करती गयी. इसुदान गढ़वी जाम खम्भालिया से उम्मीदवार बनाने का एलान केजरीवाल ने आज अपने ट्वीट किया, उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की पावन भूमि से गुजरात को एक अच्छा और नया मुख्यमंत्री मिलेगा.
मज़बूत लग रही है आप
बता दें कि इसबार गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है. उसके कई बड़े नेता दिल्ली से गुजरात में डेरा जमाए हुए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक पाँव दिल्ली में तो दूसरा गुजरात में रहता है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अब अपना अधिकांश समय गुजरात में ही बिता रहे है वहीँ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात के कई दौरे कर चुके हैं. AAP ने 15वीं सूची में महेंद्र परमार और महेंद्र पाटिल को टिकट दिया है सिद्धपुर और उधना से चुनाव लड़ेंगे. वहीँ मातर निर्वाचन क्षेत्र में महिपत सिंह चौहान की जगह लालजी परमार को टिकट दिया है. बता दें कि दो दिन पहले मातर के भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी AAP में शामिल हो गए थे, उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था.
पांच उम्मीदवारों की घोषणा शेष
निर्वाचन आयोग गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव करा रहा है. पहला चरण एक दिसंबर को वहीँ दूसरा चरण पांच दिसंबर को होगा जबकि आठ दिसंबर को पता चलेगा कि गुजरात में इस बार किसकी सत्ता आएगी. जिन पांच सीटों पर AAP उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं हुई है उनमें भावनगर, द्वारका, मानसा, भावनगर (पश्चिम), खेरालु और विसनगर शामिल हैं.

