Turkey: इस्तांबुल के इस्तिकलाल एवेन्यू के पास धमाका, चार लोगों की मौत, कई दर्जन घायल

इंटरनेशनलTurkey: इस्तांबुल के इस्तिकलाल एवेन्यू के पास धमाका, चार लोगों की मौत,...

Date:

तुर्की के शहर इस्तांबुल की एक व्यस्त सड़क पर पर हुए तेज धमाके में 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है वहीँ इस धमाके में कई दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है. धमाका इस्तांबुल की व्यस्तम सड़क, जहाँ पर पैदल चलने वालों की संख्या ज़्यादा रहती है वहां पर विस्फोट हुआ, इस इलाके को इस्तिकलाल एवेन्यू कहते हैं. विस्फोट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फ़ौरन राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विस्फोट के कारणों का पता नहीं
इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलिकया के ट्वीट के मुताबिक धमाका शाम लगभग 4:20 बजे हुआ. उन्होंने बताया कि धमाके में अबतक 4 लोगों की मौत की खबर है जबकि 40 लोग जख्मी हैं. उन्होंने बताया कि अभी विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही किसी ने अभी तक इन घटना की ज़िम्मेदारी ली है है. बताया जा रहा है कि धमाके के समय मौके पर काफी तादाद में लोग मौजूद थे. धमाका की वजह जाने के लिए जांच में पुलिस जुट गयी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हैं, इनमें देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर किस तरह लोग बिखरे पड़े हैं, चारो तरफ अफरा तफरी मची हुई है.

किसी भी संगठन ने नहीं ली ज़िम्मेदारी
इन वीडियो में दिख रहा है कि पहले आग की लपटें निकलीं इसके बाद जोर का धमाका हुआ. धमाके के बाद वहां से गुज़र रहे लोग बदहवासी में भागने लगे. घटना के बाद इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है. दरअसल इस्तिकलाल एवेन्यू स्थानीय लोगों और सैलानियों में बड़ा लोकप्रिय इलाका है. यहां पर हमेशा भीड़ रहती है. इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली हैं हालाँकि 2015 से 2017 के बीच हुए कई विस्फोटों का संबंध इस्लामिक स्टेट और कुर्दिश समूहों से बताया गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...