Gujarat Chunvi Dangal – राहुल ने विधायकों को दिया जीत का मन्त्र

गुजरात चुनावGujarat Chunvi Dangal - राहुल ने विधायकों को दिया जीत का मन्त्र

Date:

Gujarat Chunvi Dangal – राहुल गांधी कल गुजरात दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने “आदिवासी सत्याग्रह रैली” को सम्बोधित किया था, रैली के बाद उन्होंने आदिवासी नेताओं के साथ भी एक बैठक की थी, मगर सबसे अहम् बैठक पार्टी के विधायकों के साथ हुई थी जिसकी छन छनकर अब ख़बरें निकलकर आ रही हैं. विधायकों के साथ हुई इस मीटिंग का मकसद जहाँ उन्हें एकजुट करना था वहीँ उनसे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फीडबैक भी लेना था. 

Also Read : Gujarat chunavi dangal:- कांग्रेस अपनी विजय का बाण ग्रामीण जनता और महिलाओं के कंधे पर रखकर चलाएगी

खबर है कि राहुल गाँधी के साथ इस बैठक में, जिससे मीडिया को दूर रखा गया था, सबसे महत्वपूर्ण बात जो निकलकर आयी वह यह थी कि मौजूदा विधायकों को यह लगता है कि इस चुनाव में किसी कामयाब चुनावी रणनीतिकार की पार्टी को बहुत ज़रुरत है, हालाँकि राहुल गाँधी के सामने इसके लिए किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया गया लेकिन अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि प्रशांत किशोर को लेकर ही यह बात की गयी है. इसके अलावा विधायकों का यह भी मानना था कि चुनाव के महत्व को देखते हुए राहुल गाँधी की गुजरात में ज़्यादा चुनावी रैलियां और रोड शो होने चाहिए, इसके अलावा प्रियंका गाँधी को भी गुजरात में ज़्यादा एक्टिव करने की मांग भी रखी गयी. 

Also Read : Gujarat chunavi dangal:- गुजरात में भी केजरीवाल का यह है विजय फार्मूला

वहीँ राहुल गाँधी ने विधायकों को जीत का मन्त्र देते हुए कहा कि हर किसी को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी पड़ेगी, घर घर लोगों के पास जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करना पड़ेगा। राहुल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के लिए इसबार जीत हासिल करने का बहुत अच्छा मौका है बस जीत के लिए मन बनाने और दृढ इच्छाशक्ति की ज़रुरत है. राहुल गाँधी ने इस बैठक में भी यह सन्देश दिया कि टिकट सिर्फ मेहनत करने वाले को ही मिलेगा, कोई भी विधायक अपने टिकट को पक्का न समझे, टिकट चाहिए तो पार्टी को मज़बूत कीजिये और मेहनत कीजिये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...