Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: कंचन ज़रीवाला ने AAP को बताया राष्ट्रविरोधी पार्टी

kanchan zariwala

गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान कल बहुत ड्रामा हुआ, पहले आम आदमी पार्टी ने सूरत (पूर्व) सीट से अपने उम्मीदवार कंचन ज़रीवाला के अपहरण का आरोप भाजपा पर लगाया, फिर ड्रामाई अंदाज़ में कंचन ज़रीवाला सामने आये और अपना नामांकन वापस लिया। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरात्मा ने उंनसे ऐसा करने को कहा. AAP ने धरना प्रदर्शन भी किया, चुनाव आयोग को भी भला बुरा कहा.दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल दिल्ली में निर्वाचन आयोग से भी मिला, निर्वाचन आयोग ने इसकी जांच के आदेश भी दिए लेकिन इस दौरान कंचन ज़रीवाला ने AAP पर जो आरोप लगाए वो बड़े गंभीर हैं

AAP की किडनैपिंग थ्योरी बकवास

कंचन ने कहा कि AAP की किडनैपिंग थ्योरी बकवास है, उन्होंने जो भी किया अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर किया क्योंकि एक राष्ट्रविरोधी पार्टी के साथ जाना उनकी अंतरात्मा को धिक्कार रहा था. इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी पर पैसे मांगे जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बूथ मैनेजमेंट के लिए आप द्वारा पैसे मांगे जा रहे थे जिनको देने की हैसियत में वह नहीं थे, उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इधर उनकी विधानसभा के लोग भी लगातार सवाल कर रहे थे कि वो एक राष्ट्रविरोड़ी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने को कैसे राज़ी हो गए. मानसिक रूप से परेशान होकर मैंने AAP नाता तोड़कर चुनाव से बाहर होना बेहतर समझा। दो दिन मोबाइल फ़ोन बंद होने के सवाल पर कंचन ने कहा कि वो आत्मावलोकन कर रहे थे.

भाजपा ने कहा-अपना घर संभाले AAP

बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ईसुदान गढ़वी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के गुंडों ने उनके उम्मीदवार और उनके परिवार का अपहरण कर लिया है, भाजपा को अब हार का डर सताने लगा है जिसकी वजह से वो किडनैपिंग जैसी हरकते करने पर उतर आयी है. आप के इन आरोपों पर सूरत शहर में भाजपा के अध्यक्ष निरंजन जंजमेरा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी आरोप लगाने की जगह अपने घर को संभाले तो ज़्यादा अच्छा होगा. बता दें कि भाजपा ने इस सीट से मौजूदा विधायक अरविंद राना को टिकट दिया है.

Exit mobile version