Gujarat Chunavi Dangal: कांग्रेस से डबल रोज़गार देगी भाजपा

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: कांग्रेस से डबल रोज़गार देगी भाजपा

Date:

गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया है, घोषणापत्र में उसने कांग्रेस पार्टी से डबल रोज़गार देने की बात कही है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा पात्र को जारी करते हुए कहा कि भाजपा अगले पांच सालों में गुजरात में 20 लाख नौजवानों को रोज़गार देगी, बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने 10 लाख रोज़गार देने का वादा किया है. इसके अलावा गौशलों को मज़बूत करने के लिए 500 करोड़ और सिंचाई नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 25,000 करोड़ रुपए का निवेश करने का वादा किया गया है.

संकल्प पत्र में 40 वादे

भाजपा के इस संकल्प पत्र में 40 वादे किये गए हैं. इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष ने गुजरात को विकास की गंगोत्री बताते हुए कहा कि हम नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं. हमें अगले पांच वर्षों में चार GIT स्थापित करना है जो IIT की तर्ज पर होंगे, गुजरात के कृषि इफ्रास्ट्रक्चर को और उन्नत बनाना है, रोज़गार की गंगा बहाना है. नड्डा ने कहा भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है और आगे भी जो कहा है उसे पूरा करेंगे.

समान नागरिक संहिता पर होगा समिति का गठन

संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता पर समिति गठन करने की बात कही गयी है, मेधावी छात्राओं को स्कूटी, पांच साल में एक लाख महिलाओं को रोज़गार देने का वादा किया गया है. उसके साथ ही भारत का पहला ब्लू इकोनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, 2 सी फ़ूड पार्क बनाने का वादा शामिल है. आयुष्मान भारत के तहत वार्षिक कैप को ₹5 लाख से ₹10 लाख प्रति परिवार दोगुना करने और मुफ्त चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का वादा किया गया है। संकल्प पत्र के मुताबिक पांच सालों में 20 हजार सरकारी स्कूल को ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया जाएगा. गुजरात में मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए 1000 करोड़ रुपए आबंटित किये जाएंगे. आदिवासी क्षेत्रों में आठ मेडिकल कॉलेज और 10 नर्सिंग/पैरा-मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जायेंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...