Gujarat chunavi dangal:-50 छोटे दलों के निशाने पर भाजपा और कांग्रेस का वोट बैंक

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal:-50 छोटे दलों के निशाने पर भाजपा और कांग्रेस का...

Date:

Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे जारी सियासी संग्राम के बीच अब प्रत्येक दल ने अपनी कमर कस ली है और सभी जनता को लुभाने के लिए मैदान मे उतर चुके हैं। जहां एक ओर यहां भाजपा और कांग्रेस के मध्य कांटे की टक्कर देखने को मिलती है और गुजरात मे इन्हीं दो दलों का दबदबा दिखाई देता है। वही इन बार यहां मैदान मे उतरने जा रहे छोटे दल इन दोनों के वोट बैंक पर डांका डालने की तैयारी में है। 
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात मे 50 से अधिक छोटे दल अपना दबदबा बनाने की फिराक में है और चुनावी रणभूमि में उरने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। इन दलों का मुख्य उद्देश्य भाजपा और कांग्रेस के चुनाव को प्रभावित करना है। 
वही इस बार के चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के लिए बन रही है। एक ओर कांग्रेस की पार्टी में उथल पुथल मची हुई है वही दूसरी ओर छोटे दल और आप दोनों की निगाहें कांग्रेस की कमर तोड़ने पर लगी हुई है। आप गुजरात मे कांग्रेस की जगह लेकिन सीधे तौर पर भाजपा से मुकाबला करने की फिराक में हैं। वही अगर हम कांग्रेस की बात करें तो इसने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर चुप्पी साध रखी है। 
अगर हम वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में भाजपा को गुजरात की बागडोर सम्भालने का मौका मिला था। वही कांग्रेस इस साल बड़ी विपक्षी दल के रूप में उभरी थी वही अगर हम बात छोटे दल की करें तो इनमे केवल भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 3 सीटें जीती बाकी दल को ऐसे ही हार का मुंह देखते रहना पड़ा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related