Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने आज अपनी नई टीम का एलान कर दिया है, AAP ने इससे पहले अपनी गुजरात की यूनिट को भांग कर दिया था ताकि चुनावी तैयारियों के हिसाब से नई टीम का गठन किया जा सके। इसी कड़ी में गुजरात के नेता इसुदान गढ़वी को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी है।
Also read: दिल्ली में भयानक अग्निकांड, 26 लोगों की मौत
इसके अलावा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 850 से अधिक नए पदाधिकारियों के साथ नया ढांचा खड़ा किया गया है। किशोरभाई देसाई को राज्य अध्यक्ष (फ्रंटल संगठन) और मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव बनाया गया है। इससे पहले प्रदेश प्रमुख को छोड़कर आप सभी नेताओं को हटा दिया था। बता दें कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश संगठन को भी भंग कर दिया था। पार्टी नई ऊर्जा शक्ति के साथ दोनों राज्यों में उतरना चाहती है।
Read also: ओवैसी पर FIR, भड़काऊ बयान का आरोप
दरअसल आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात हो या हिमाचल खोने को कुछ नहीं है, वो इनदोनों राज्यों में शुरुआत करने जा रही है। AAP ने इससे पहले गुजरात में निकाय चुनावों में हिस्सा लिया था जिसमें उसे अच्छी खासी सफलता मिली था, उसी सफलता से उत्साहित होकर AAP पूरे दमखम के साथ गुजरात का चुनाव लड़ने की की तैयारी कर रही है। आम तौर पर कोई स्टेबल पार्टी चुनाव के समय अपनी राज्य यूनिट को पूरी तरह नहीं बदलती लेकिन अरविन्द केजरीवाल का मानना है कि नए लोग नई ऊर्जा के साथ मुकाबला ज़्यादा अच्छी तरह से करेंगे। वैसे भी आम आदमी पार्टी का अभी गुजरात में कोई ऐसा जनाधार नहीं कि किसी तरह की बगावत का खतरा हो, और कोई बगावत करता भी है उसका पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला।
