GST Raid: फर्जी फर्मों के खिलाफ GST का छापेमारी अभियान, बागपत में पकड़ी 30 फर्जी फर्म

न्यूज़GST Raid: फर्जी फर्मों के खिलाफ GST का छापेमारी अभियान, बागपत में...

Date:

GST Raid: जीएसटी विभाग ने फर्जी फर्मों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मेरठ जीएसटी टीम की ओर से सोमवार की शाम शुरू किए गए छापेमारी अभियान में बागपत में 30 फर्जी फार्में पकड़ी गईं। मेरठ में भी 10 से अधिक फर्जी फर्में पकड़ी गई हैं। जीएसटी विभाग की इस छापेमारी से व्यापारियों हड़कंप मच गया है। जीएसटी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी अभियान 30 जून तक चलेगा।

जीएसटी विभाग ने कर चोरी का खेल पकड़ने के लिए GST छापामार अभियान शुरू कर दिया है। जीएसटी टीम ने इसकी शुरूआत मेरठ और से की है। पहले दिन ही जीएसटी के छापेमार अभियान में 40 से अधिक फर्जी फर्मों को पकड़ा गया है। जिन व्यापारियों ने फर्जी फर्में चला रखी थी। उनके द्वारा दस्तावेजों में जो पते दिए थे वो सत्यापन के दौरान फर्जी पाए गए। मौके पर पहुंची जीएसटी टीम को ना तो फर्म मिली और ना ही कोई कारोबार, अब ऐसी फर्जी फर्मों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। जीएसटी का छापेमारी अभियान अभियान 30 जून तक चलेगा।

मेरठ, बागपत सहित दूसरे जिलों में फर्जी फर्मों के जरिए कर चोरी का खेल पकड़ने के लिए कंपनियों को चिह्नित किया है। इसमें करीब 1000 हजार व्यापारी चिह्नित किए गए हैं। इनमें से अ​भी 450 फर्मों का सत्यापन शुरू किया है। दस्तावेजों में दर्ज पतों पर जो फर्म संचालित नहीं हैं। अब उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि ये किस स्तर पर कर चोरी कर रही थी। कागजातों की जांच के दौरान दस्तावेजों और बिलिंग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिली हैं।

जीएसटी कमिश्नर एमपी सिंह ने बताया कि जीएसटी का छापेमारी अभियान 30 जून तक चलेगा। इसकी शुरूआत मेरठ और बागपत क्षेत्र से की गई है। अभी 450 से अधिक फर्मों को चिह्नित कर अभियान चलाया है। इनमें करीब 40 फर्जी फर्म मिली हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...