Rule Change 1st August 2023: आज जुलाई महीने का अंतिम दिन है। कल से अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है। 1 अगस्त 2023 से वित्तीय जगत से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन नियमों में आईटीआर रिटर्न के अतिरिक्त जीएसटी और क्रेडिट कार्ड भुगतान से संबंधी नियम शामिल हैं। ऐसे में इन नियमों के बदलने से लोगों की जेब पर सीधा असर होगा। 1 अगस्त, 2023 से जीएसटी, भुगतान सिस्टम से जुड़े विभिन्न बदलाव प्रभाव में आएंगे। इसी के साथ एलपीजी, पीएनजी और कमर्शियल गैस के दामों में भी बदलाव होने का अंदेशा है। जानते हैं एक अगस्त से होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में।
जीएसटी नियमों में बदलाव
सरकारी घोषणा के मुताबिक एक अगस्त 2023 से 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस देनी जरूरी होगी। ऐसे में जीएसटी के दायरे में आने वाले traders के लिए जरूरी है कि वे संबंधित Rules के बारे में विस्तार से electronic invoice तैयारी कर लें।
आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख
आयकर रिटर्न भरने की आज 31 जुलाई 2023 अंतिम तारीख है। एक अगस्त से आईटीआर भरने पर जुर्माना देना होगा। बिना जुर्माना के एक अगस्त से आईटीआर नहीं फाइल कर सकेंगे। पांच लाख रुपए से अधिक की आय वाले लोग अगर आज रात 12 बजे तक आईटीआर दाखिल नहीं करते तो उन्हें कल से आईटीआर फाइल करने के लिए एक से पांच हजार रुपए तक का जुर्माना देना होगा। सरकार ने आयकर रिटर्न भरने की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया है।
बैंकों में 14 दिन छुट्टियां
अगस्त में रक्षा बंधन, 15 अगस्त सहित विभिन्न त्योहारों के कारण बैंकों की शाखाएं इस बार 14 दिन तक bank बंद रहेंगी। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार को मिलने वाली साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। हालांकि 14 दिनों की छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं सुचारू रहेंगी।
रसोई गैस सिलेंडर कीमतों में बदलाव
अगस्त में एलपीजी के साथ वाणिज्यिक सिलेंडर के दामों में परिवर्तन होने की आशंका है। बता दें कि भारतीय तेल कंपनियां हर माह की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस के दामों में बदलाव करती हैं। इसके अलावा पीएनजी और सीएनजी रेट में बदलाव होता है।
पेट्रोल-डीजल कीमत में बदलाव संभव
हर महीने आखिरी तारीख को मध्यरात्रि में तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव करती हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम में एक अगस्त से बदलाव हो सकता है। बता दें कि पिछले साल 21 मई 2022 से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।
क्रेडिट कार्ड के कैशबैक से जुड़े नियमों में बदलाव
अगर एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड उपयोग करते हैं तो इसका असर जेब पर प्रतिकूल पड़ने वाला है। एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने वाले लोगों को बदले हुए नए नियमों के अनुसार 12 अगस्त 2023 से खरीदारी करने पर कैशबैक मिलेगा।
