प्रयागराज के उद्यमियों ने लांच की “ग्रीन वॉरियर” कैम्पेन

प्रेस रिलीज़प्रयागराज के उद्यमियों ने लांच की “ग्रीन वॉरियर” कैम्पेन

Date:

प्रयागराज, 13 मई 2022: प्रयागराज के दो युवा उद्यमियों अमित सिंह और प्रदीप सिंह ने ग्रीन वॉरियर कैम्पेन की घोषणा कर के अपने शहर का मान बढ़ाया है। यह कैम्पेन उनकी स्टार्टअप कंपनी (Telio ev) के द्वारा चलाई जा रही है जो की इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क प्रदाता कंपनी है। इस कैम्पेन की विशिष्टता यह है की यह भारत की प्रथम ह्यूमन क्यूआर कोड कैम्पेन है जिसका लक्ष्य भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बेहतर बनाना है। ग्रीन वॉरियर्स अभियान के ज़रिए टेलियो ईवी (Telio ev) का लक्ष्य एक साल में 50,000 पेड़ों को रोपित करने या उन्हें अपनाने का है ताकी पृथ्वी पर कार्बन फुटप्रिंट घटाया जाए औैर तापमान को नीचे लाया जा सके।

अमित सिंह ने के.आई..टी. गाज़ियाबाद से बी.टैक्. की है और प्रदीप सिंह ने आईआईटी (बीएचयू) और आईआईएमबैंगलोर से पढ़ाई की है, ये दोनों प्रयागराज के नैनी इलाके के निवासी हैं। इन्होंने ग्रीन वॉरियर कैम्पेन लांच की है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगोंखासकर युवाओंके बीच वृक्षारोपण उन्हें अपनाने के बारे में जागरुकता लाना है। प्रयोक्ता टेलियो ईवी क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे और एक पेड़ उनके नाम से लगाया जाएगा। प्रयोक्ता को ग्रीन वॉरियर प्रमाणपत्र दिया जाएगा जिसमें उनके पेड़ की तस्वीर और उसका यूनीक कोड शामिल होगा। पेड़ अपनाने के लिए मान्यताप्राप्त एनजीओ द्वारा 80जी प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। जो प्रयोक्ता एक पेड़ लगाएंगे वे सिल्वर बैज’ सर्टिफिकेट पाएंगे और जो प्रयोक्ता एक पेड़ को अपनाएंगे उन्हें गोल्ड बैज’ सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इस लांच पर टेलियो लैब्स के सीईओ अमित सिंह ने कहा, जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए अहम मुद्दा है। भारत के पहले ह्यूमन क्यूआर कोड की प्रस्तुति और ग्रीन वॉरियर्स कैम्पेन’ बेहतर पर्यावरण सस्टेनेबिलिटी के बारे में लोगों के बीच जागरुकता फैलाएगी, खासकर युवाओं के बीच में। टेलियो ईवी ऐप के डाउनलोड में वृद्धि के साथ हमारा लक्ष्य और अधिक पेड़ लगाने का है।

टेलियो लैब्स के सीएसओ प्रदीप सिंह ने कहा, हम प्रयागराज के हैं तथा पर्यावरण एवं हमारी शिक्षा ने हमें समाज अपने ग्रह की बेहतरी हेतु काम करने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। ग्रीन वॉरियर्स कैम्पेन निश्चित रूप से युवाओं को प्रेरित करेगी की वे ईलेक्ट्रिक वाहनों को आज़माएं और बेहतर कल के लिए परिवर्तनकारी बनें।

टेलियो ईवी, टेलियो लैब्स का स्टार्टअप है जो की एक हरित प्रौद्योगिकी नवोन्मेष कंपनी है जिसका फोकस हैसस्टेनेबिलिटी के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग। टेलियो ईवी प्रयोक्ता को नज़दीकी ईवी चार्जिंग स्टेशन का पता लगाने में मदद करती है। टेलियो ईवी कार्बन फुटप्रिंट घटाने के लिए काम कर रही है।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...