अभी तक कोरोना के कहर से उत्तर कोरिया किसी तरह बचा हुआ था, लेकिन अब उसके भी कोरोना के चपेट में आने की खबर है। जानकारी के अनुसार वहाँ कोविड के कारण आये बुखार के कारण छह लोगों की मृत्यु हो गयी है, साथ ही 1,87,000 लोंगो में इसके लक्षण पाये गये हैं। वहीं इन सभी लोंगो का इलाज एकांतवास में रखकर किया जा रहा है, जहाँ विशेष सावधानी बरती जा रही है।
वहीं गुरुवार के दिन ही वहाँ ओमिक्रान वायरस की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद वहाँ के शासक किम जोंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। वहीं पहले वायरस की पुष्टि के बारें में अधिकारियों ने जानकारी देते हुये कहा था कि जिस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह कई दिनों से बुखार से परेशान था, वहीं जाँच के दौरान पता चला कि वह ओमिक्रान वैरियंट की चपेट में है।
इसके साथ ही WHO ने अपने एक अध्ययन में बताया है कि इस महामारी से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है, जहाँ 10 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु कोविड के कारण हुई है। दूसरी तरफ अब अमेरिका और अफ्रीका को छोड़कर इसके संक्रमण में कमी आयी है, वहीं अमेरिका और अफ्रीका में हालात अभी भी स्थिर हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसके बाबत अपील करते हुये कहा है कि हमें अभी भी इस बीमारी से सतर्क रहने की जरूरत है, जहाँ अमेरिका इसके जाँच, टीकाकरण आदि को लेकर खासा सतर्क है।

