रसोई Bytes: खाने का जायका बड़ा देगी हरी मिर्च का ठेचा, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: खाने का जायका बड़ा देगी हरी मिर्च का ठेचा, ये...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Green Chilli Thecha Recipe  – चटनी न हो तो खाने का स्वाद नही आता, ऐसे में आप हरी मिर्च के ठेचे को तैयार करे। ये एक महाराष्ट्रियन चटनी है, जो मूंगफली डालकर बनाया जाता है। इसका स्वाद लाजवाब है, आप इसे 3 – 4 दिन तक चला सकते है। चलिए जानते है इसकी विधि। 

हरी मिर्च का ठेचा सामग्री (Green Chilli Thecha) –

कटी हुई हरी मिर्च 1 चौथाई कप, 3  चम्मच कच्ची मूंगफली, 2 चम्मच तेल, 8 – 10 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, हरी धनिया एक चौथाई कप, और नमक स्वादानुसार।

Read also: रसोई Bytes: ब्रेड से बनाएं टेस्टी उपमा, जाने रेसिपी!

हरी मिर्च का ठेचा रेसिपी (Green Chilli Thecha Recipe) –

पहले नॉन स्टिक पैन को गर्म कर मूंगफली भून ले, फिर इसे ठंडा कर छिलका उतारकर किनारे रख लें। मूंगफली को ड्राई ही रोस्ट करें। अब पैन में थोड़ा सा तेल डालकर हरी मिर्च डालकर मिलाएं और ढक्कन से ढंक दें, इसे 2 – 3 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद, लहसुन डालें और मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिए और पकाएं। अब इसे ठंडा होने दे और जब ठंडा हो जाए तो सारे मिश्रण को ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें। बस तैयार है हरी मिर्च का ठेचा। इसे आप एयर टाइट कंटेनर में रख ले और जब मन करे तो इसका स्वाद ले। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related