उत्तर प्रदेश की राज्यपाल करेंगी 11 विभूतियों को ब्रज रत्न से अलंकृत

प्रेस रिलीज़उत्तर प्रदेश की राज्यपाल करेंगी 11 विभूतियों को ब्रज रत्न से अलंकृत

Date:


उत्तर प्रदेश की राज्यपाल करेंगी 11 विभूतियों को ब्रज रत्न से अलंकृत

21 दिसंबर को आगरा में होगा भव्य समारोह, ताजमहल के शहर में जुटेंगे ब्रज के सितारे

सेवानिवृत भारतीय वायु सेनाध्यक्ष भदौरिया और दिवंगत हास्य कवि काका हाथरसी को दिया जायेगा ब्रज रत्न

आगरा। ब्रज रत्न अवार्ड का छठवां संस्करण अलंकरण समारोह 21 दिसंबर को आगरा के कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ब्रज की विभूतियों को ब्रज के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत करेंगी। शुक्रवार को इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित की जानी विभूतियों के नामों की घोषणा रत्न उद्घोष कार्यक्रम में हुई। ब्रज रत्न अवार्ड से इस बार अलंकृत होने वाली 11 विभूतियों में प्रमुख रूप से विख्यात हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत) और हाल ही में सेवानिवृत हुए भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया शामिल हैं। काका हाथरसी का सम्मान उनके दामाद प्रख्यात कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम में बृज की विभूतियों एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया (पूर्व वायु सेनाध्यक्ष ), हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत), चैधरी बदन सिंह (पूर्व विधायक) गीतकार एवं लोक संस्कृति संरक्षक, प्रो. बलदेव भाई शर्मा ( शिक्षाविद एवं राष्ट्रचिंतक ), कैप्टन रतन सिंह भदौरिया (एथलीट), कर्नल मनहर शर्मा (माॅडल एवं अभिनेता), वंदना गुप्ता (अभिनेत्री एवं माॅडल), हेमलता काला (क्रिकेटर ), डाॅ. ज्ञान प्रकाश (प्रसिद्ध सर्जन ), काजल शर्मा (कथक गुरु एवं नृत्यांगना ), रमेश मुस्कान (हास्य कवि) को ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल करेंगी 11 विभूतियों को ब्रज रत्न से अलंकृत

शख्सियतों के नामों की घोषणा के बाद ब्रज रत्न अवार्ड की ट्राॅफी का अनावरण इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, ब्रज रत्न अवार्ड सलाहाकार समिति के अध्यक्ष व डा. एमपीएस वल्र्ड स्कूल के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, गुप्ता एच.सी. ओवरसीज के गोपाल गुप्ता सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश निर्मला दीक्षित डायरेक्टर, केन्द्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान सनातन साहू मनोरम बजाज के राममोहन कपूर न्यूरोफिजीशियन डाॅ. नरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
गौरतलब है कि ब्रज रत्न अवार्ड की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इस सम्मान को 10 विधाओं में दिया जाता है। अब तक ब्रज की 52 विभितयों को मिला ब्रज रत्न अवार्ड दिया गया है। साल 2020 में विख्यात साध्वी ऋतम्भरा ब्रज श्री सम्मान से विभूषित हुईं थी। ज्यूरी बोर्ड में 38 दिग्गज शामिल होते हैं।

समारोह की रूप रेखा पर डाला प्रकाश
संयोजक बृजेश शर्मा, सह सयोजक डाॅ. आरएन शर्मा आदि ने अपने सम्बोधन में आयोजन की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। वहीं फाउंडेशन के डाॅ. अशोक शर्मा शकुन बंसल, अंकित जैन, मयंक जैन, तनय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कुलदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, जितेंद्र त्रिलोकानी, ओपिंदर सिंह लवली, वरिष्ठ शिक्षाविद् डाॅ. तरुण शर्मा, कवि पवन आगरी, आदर्श नंदन गुप्ता, डा. महेश धाकड़ आदि विशेष रूप से रहे मौजूद रहे।
पूरन डावर, चेयरमैन, इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ने बताया कि इस अवाॅर्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 60 हस्तियों का नाॅमिनेशन हुआ था। जिसमें से चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये जाने के लिए जूरी बोर्ड का गठन किया गया था। जूरी के सदस्यों के मत के आधार पर अवाॅर्डियों का चयन किया गया है।
अजय शर्मा, महासचिव, इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बृज रत्न अवार्ड के छठवे अलंकरण समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी। साथ समारोह को भव्य बनाये जाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, अध्यक्ष, ब्रज रत्न अवार्ड सलहाकार समिति के अनुसार यह आयोजन ब्रज की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है। साहित्य, खेल, अभिनय, नृत्य और संगीत जैसी 10 विधाओं में विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहरा चुके बृज से जुड़े सितारों को यह अवार्ड दिया जाता है। इस समारोह का उद्देश्य ब्रज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा देना है।

किशोर खन्ना, चेयरमैन, आयोजन समिति के अनुसार एक और इस वर्ष से इस आयोजन में राष्ट्र गौरव के रूप में ब्रज के साथ भारत के अन्य क्षेत्रों की विभूतियों को शामिल किया जा रहा है। ब्रज की दिवंगत विभूति को भी इस सम्मान से अलंकृत किए जाने की शुरुआत की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related