नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में जहां कोरोना की दूसरी लहर अब बिल्कुल थम चुकी है। वही कुछ ऐसे राज्य भी हैं जहां कोरोना के मरीज कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसको देखते हुए असम सरकार ने राज्य के सात जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कंप्लीट लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, लखीमपुर, सोनितपुर, विश्वनाथ और मोरीगांव में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इन जिलों में 7 जुलाई से लॉकडाउन की पाबंदियां लागू होंगी और अगले आदेश तक लागू रहेंगी। इस दौरान इन सातों जिलों में चौबीसों घंटे कर्फ्यू रहेगा। साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान, रेस्तरां, दुकानें बंद रहेगी। वहीं सार्वजनिक और निजी ट्रांसपोर्ट पर प्रतिबंध होगा। इसके अलावा अंतर्राज्यीय आवागमन स्थगित करने का भी फैसला किया है।

