सीरम से 6.6 करोड़ वैक्सीन खरीदेगी सरकार

बिज़नेससीरम से 6.6 करोड़ वैक्सीन खरीदेगी सरकार

Date:


सीरम से 6.6 करोड़ वैक्सीन खरीदेगी सरकार

नयी दिल्ली: एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोरोना वायरस टीके की लागत सरकार को प्रति खुराक 3-4 डालर (219-292 रुपये) बैठेगा। इस वैक्सीन की भारतीय विनिर्माता सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन विनिर्माता एसआईआई के पास कोविड-19 वैक्सीन (COVID-19) की खुराक के उत्पादन का लाइसेंस है और अबतक वह पांच करोड़ खुराक का उत्पादन भी कर चुकी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार तीन करोड़ फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाने के लिए 200 रूपये के रेट से 6.6 करोड़ वैक्सीन खरीदेगी।

एसआईआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा कि कंपनी पहले चरण में भारत सरकार और जीएवीआई (GAVI) देशों को कोविशील्ड की बिक्री शुरू करेगी। उसके बाद वैक्सीन की बिक्री निजी बाजार को की जाएगी।

भारतीय औषधि नियामक ने रविवार को कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...