सरकारी बैंकों से सरकार को होने वाली है 15,000 करोड़ रुपये की कमाई

फीचर्डसरकारी बैंकों से सरकार को होने वाली है 15,000 करोड़ रुपये की...

Date:

देश 12 सरकारी बैंकों से केंद्र सरकार को मोटी कमाई होने वाली है जो 15,000 करोड़ रुपये तक हो सकती। ये कमाई सरकार को डिविडेंड के रूप में मिलने वाली है क्योंकि इन बैंको ने मौजूदा माली साल की पहली तीन तिमाहियों में मोटा मुनाफा कमाया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सरकारी बैंक चालू फाइनेंसियल ईयर में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का डिविडेंड भुगतान कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार चालू पहली तीन तिमाहियों में सभी 12 सरकारी बैंकों ने कुल 98,000 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले यह राशि 7,000 करोड़ रुपए कम है. इन 12 सरकारी बैंकों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 1.05 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक कुल शुद्ध लाभ दर्ज किया था जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 66,539.98 करोड़ रुपये था.

बीते माली साल में केंद्र सरकार को इन बैंकों से 13,804 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला था. जो फाइनेंसियल ईयर 2022-23 के 8,718 करोड़ रुपये से 58 फीसद ज़्यादा था. चूंकि इस चालू वित्त वर्ष में मुनाफा पिछले साल की तुलना में काफी अधिक होगा इसलिए लाभांश का भुगतान भी अधिक होगा. विशेषज्ञों के मुताबिक अगर पिछले रिकॉर्ड को देखे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए डिविडेंड भुगतान 15,000 करोड़ रुपये से अधिक होना चाहिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related