युवाओं पर सरकार ज़बरदस्ती थोप रही है Agneepath Scheme: राहुल-प्रियंका

पॉलिटिक्सयुवाओं पर सरकार ज़बरदस्ती थोप रही है Agneepath Scheme: राहुल-प्रियंका

Date:

सरकार की अग्निपथ योजना से पूरे देश में मचे बवाल के बीच कांग्रेस पार्टी का सरकार पर हमला जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने आज एकबार फिर इस मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राहुल ने जहाँ कहा कि प्रधानमंत्री को अपने उद्योगपति मित्रों की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता वहीँ प्रियंका गाँधी ने कहा कि सरकार ज़बरदस्ती युवाओं पर यह स्कीम थोप रही है।

Also read: सात राज्यों तक फैली “अग्निपथ” की आग

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने अग्निपथ शीर्षक से ट्वीट किया कि अग्निपथ को नौजवानों ने नकारा, कृषि कानूनों को किसानों ने , नोटबंदी  को अर्थशास्त्रियों ने नकारा तो GST को व्यापारियों ने। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यह नहीं समझते हैं कि देश की जनता क्या चाहती है क्योंकि उन्हें तो बस अपने खास मित्रों की ही आवाज़ सुनाई देती है।

वहीँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की है, प्रियंका ने कहा कि सरकार को एकबार फिर बैकफुट पर आना पड़ा और 24 घंटे के अंदर भर्ती प्रक्रिया के नियम में बदलाव करना पड़ा, प्रियंका ने कहा कि इसका मतलब यह योजना युवाओं पर जबरन थोपी जा रही है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि इस योजना को फ़ौरन वापस लीजिये, सेना भर्ती को आयु सीमा में छूट देकर पहले की तरह बनाइये और रुकी हुई भारतियों में नियुक्तियां शुरू कीजिये। 

Also read: Agneepath Scheme: अग्निवीरों की अहर्ता आयु 21 से बढाकर 23 हुई

बता दें कि राहुल- प्रियंका के अलावा अखिलेश यादव, मायावती, ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। पूरे देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन तो चल ही रहे हैं. सरकार की इस योजना के तहत 17 से 23 साल के नौजवानों को सेना में चार साल के लिए भर्ती किया जायेगा, जिन्हें अग्निवीर पुकारा जाएगा। चार वर्षों बाद इनमें से 25 फीसद अग्निवीरों को सेना में स्थाई काडर मिलेगा और शेष 75 प्रतिष्ठा अग्निवीर वापस सिविल लाइफ में आ जायेंगे। सरकार कह रही है कि इन्हें प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी, चार वर्षों बाद मिले पैसे से वह बिजनेस शुरू कर सकते हैं, वहीँ आंदोलित युवाओं का कहना है कि सरकार हम लोगों के भविष्य से खेल रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related