नई दिल्ली। विदेश के जिस यूरोप देश में सबसे अधिक भांग का सेवन किया जाता है उस देश का नाम जर्मनी है। जर्मनी में लोग जमकर भांग का सेवन करते हैं। हालांकि यूरोप में भी भांग का सेवन किया जाता है। भांग को प्रतिबंधित नशीले ड्रग में रखा गया है। लेकिन अब जर्मनी स्वास्थ्य मंत्रालय भांग के तमाम पहलुओं पर विशेषज्ञों की राय लेकर इसकी एक्सपर्ट हियरिंग करवा रहा है। एक महीने में ही इसकी पांच बार सुनवाई हो चुकी है। जर्मनी में नार्कोटिक ड्रग्स के संघीय कमिश्नर ने बताया कि सुनवाई में दो सौ से अधिक प्रतिनिधियेां ने भाग लिया। जिनमें कानूनी जानकार, मेडिकल एक्सपर्ट्स, अंतरराष्ट्रीय स्तर विशेषज्ञ और हर तरह के सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। इसको एक सुखद पल बताया गया और अब जर्मनी में भांग का प्रयोग करने वाले लोगों को अपराधिक दायरे से बाहर लाने पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर देश में एक आधुनिक और सेहत को केंद्र में रखने वाली नीति बनाने पर विचार चल रहा है। जिसके अनुसार भांग का सेवन करने पर अब किसी प्रकार का अपराधिक मुकदमा या अन्य जुर्माने का कोई प्रावधान नहीं होगा।
Also read: सात राज्यों तक फैली “अग्निपथ” की आग
पिछले साल दिसंबर में बनी जर्मन की नई सरकार ने गठबंधन बनाने के लिए चली बातचीत के दौरान सहमति बना ली थी। एसपीडी, ग्रीन के अलावा एफडीपी गठबंधन वाली सरकार भांग को बेचे जाने के पक्ष में थी। इतना ही नहीं भांग की बिक्री को वैध करने के लिए कानून बनाने पर भी सहमति बन गई थी। हालांकि भांग को लाइसेंसधारी दुकानों में वयस्कों को बेचे जाने की ही योजना है। जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स की गठबंधन सरकार अब सुनिश्चित करना चाहती है कि गांजे की क्वालिटी को सुधारा जाए और वहीं दूसरी ओर युवा लोग इससे सुरक्षित रहें। इसी कारण से सभी सत्ताधारी दलों में इसे लेकर अब सहमति बनी है कि इसको चार साल तक कानून और इसके सामाजिक प्रभावों को परखा जाए। मई में नए स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लाउटरबाख ने इस बारे में कहा था कि एक्सपर्ट्स की राय जानने के बाद वह अब कानून का प्रस्ताव पेश करेंगे। इसका मकसद ऐसे इसमें ऐसे कानूनों को शामिल करना है, जिससे युवाओं के साथ ही अन्य लोगों की सेहत और ग्राहक सब सुरक्षित रहें।
Also read: Axis bank और ICICI बैंक अब एफडी पर देगे ज्यादा रिटर्न
आंकड़े की माने तो 2021 में पूरे यूरोप में 20 से 64 आयु के लोगों ने किसी न किसी रूप में अवैध ड्रग का उपयोग किया था। इनमें पुरुषों की संख्या अधिक है। सबसे ज्यादा लोगों ने भांग को ही किसी ना किसी रूप में उपयोग में लिया था। चोरी छिपे ली जा रही भांग को अब खुलकर उपयोग में लाने के लिए कानून बनाना जाएगा। जिसके बाद जर्मन के लोग खुलकर भांग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

