Site icon Buziness Bytes Hindi

Small Saving Schemes: छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ी ब्याज दर, जानिए किस योजना में होगा फायदा

j30016

Small Saving Schemes : सरकार ने आज जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज में बढ़ोतरी की है। सरकार ने जुलाई.सितंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 30 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। सरकार की इस घोषणा से छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दर बढ़ाई गई है। छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों पर फैसला आ चुका है। सरकार ने इन बचत योजनाओं में ब्याज दर को बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं ब्याज दरों में 10 से लेकर 30 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। वित्त मंत्रालय ने आज 30 जून 2023 को जारी परिपत्र मे ये घोषणा की। ये नई दर 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2023 की तिमाही के लिए लागू होगी।

इन स्कीम पर बढ़ा ब्याज दर

1 और 2 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 5 साल की जमा योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि एक वर्ष की सावधि जमा स्कीम पर ब्याज दर को 6.8 फीसद से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत, दो वर्ष की बचत योजना ब्याज दर को 6.9 से बढ़ा कर 7 प्रतिशत और पांच साल की जमा पर ब्याज दर 6.2 प्रतिशत से बढ़ा कर 6.5 प्रतिशत कर दी गई है।

इन बचत योजनाओं में नहीं बढ़ा ब्याज

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर 8.2 प्रतिशत रखा है। सार्वजनिक भविष्य निधि ब्याज दर को 7.1 प्रतिशत रखा है। किसान विकास पत्र ब्याज दर को 7.5 प्रतिशत रखा है। इसके अलावा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ब्याज दर को 7.7 प्रतिशत रखा गया है। सुकन्या समृद्धि खाता योजना पर ब्याज दर 8 प्रतिशत ही है। मासिक आय खाता योजना पर ब्याज दर 7.4 प्रतिशत ही है। सरकार द्वारा हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा की जाती है।

पिछले ऐलान में बढ़ा था ब्याज

बता दें कि आखिरी घोषणा में, सरकार ने अप्रैल-जून 2023 तिमाही के लिए अधिकांश बचत ब्याज दरों में 70 आधार अंक ;बीपीएसद्ध की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

निजी बैंकों को Mahila Samman Saving Form देने की मंजूरी

वित्त मंत्रालय ने आज सरकारी और मानक पूरा करने वाले निजी बैंकों को महिला सम्मान बचत प्रपत्र 2023 जारी करने की इजाजत दी है। मंत्रालय ने इसके लिए 27 जून, 2023 को अधिसूचना जारी की थी।

Exit mobile version